..................... Rajkummar rao wins best actor honour Asia Pacific screen awards - Hindi Filmibeat

सलमान से आमिर तक रह गए पीछे..इन्होंने जीता एशिया पैसिफिक बेस्ट एक्टर अवार्ड

By Shweta

2017 में अगर किसी एक्टर ने सबसे ज्यादा सरप्राइज किया है तो वो बेशक राजकुमार राव हैं। राजकुमार राव ने इस साल एक के बाद कई फिल्में दी हैं और हर फिल्म के साथ उन्होंने अपना लोहा मनवाया है। हर फिल्म में उन्हें खूब तारीफ मिली और खुद अमिताभ बच्चन भी राजकुमार राव की अच्छी खासी तारीफ कर चुके हैं।

राजकुमार राव के फैन्स के लिए एक और खुशखबरी है कि राजकुमार राव ने एशिया पैसिफिक स्क्रीन बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीता है। न्यूटन पहले ही ऑस्कर के लिए नामांकित की जा चुकी है और फिल्म बॉकिस ऑफिस पर भी काफी फायदे में रही है।

rajkummar-rao-wins-best-actor-honour-asia-pacific-screen-awards

राजकुमार राव की शादी में जरुर आना, ट्रैप्ड, राबता, बहन होगी तेरी, न्यूटन,बरेली की बर्फी में इस साल नजर आ चुके हैं।इसके अलावा वो वेब सीरिज बोस:डेड और अलाइव में भी सुभाष चंद्र बोस का किरदार निभाते दिखे और लोगों को पसंद आ रहा है।

राजकुमार राव के लिए ये बहुत बड़ी उपलब्धि है कि उन्होंने ऐशिया पैसिफिक स्क्रीन बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीता है।फिलहाल राजकुमार राव अपनी अगली फिल्मों की शूटिंग में लगे हुए हैं।दर्शकों को उनकी अगली फिल्म ओमात्रा का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X