#Poster के साथ 2017 की बेस्ट एक्टर वाली फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस!
राजकुमार राव वापस लौट रहे हैं अपनी अगली फिल्म के साथ। इसे विक्रमादित्य मोटवानी ने डायरेक्ट किया है और फिल्म को मुंबई फिल्म फेस्टिवल में स्टैंडिंग ओवेशन मिल चुका है।
जब किसी फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ हो और स्टार का चेहरा ना दिखे तो बस समझ जाइए कि ये फिल्म ही सुपरस्टार है। राजकुमार राव स्टारर ट्रैप्ड का पहला पोस्टर रिलीज़ हो चुका है और इसे बेहतरीन तरीके से डिज़ाइन किया है। फिल्म 17 मार्च को रिलीज़ हो रही है।
पोस्टर में एक आदमी किसी बिल्डिंग की बालकनी में खड़ा है लेकिन फिर भी उसके सामने लोहे कि ग्रिल जिससे शायद वो घिरा है। फिल्म का नाम ही है ट्रैप्ड...यानि कि फंसा हुआ। और इसे डायरेक्ट किया है उड़ान और लुटेरा डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी ने।

गौरतलब है कि ये फिल्म मुंबई के जियो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर की जा चुकी है और इसके लिए लोगों ने खड़ा होकर तालियां बजाईं थीं। वैसे भी राजकुमार राव जब किसी फिल्म से जुड़ते हैं तो बेस्ट एक्टर की दावेदारी पक्की कर के ही दम लेते हैं।
[इस साल 'बेस्ट एक्ट्रेस' का अवार्ड ले जाएंगे ये शानदार ACTOR!]
फिल्म एक ऐसे आदमी की कहानी है जो एक कमरे में बंद है। सालों से। क्यों, कैसे और किसलिए यही फिल्म का मुख्य विषय है और इसकी कहानी के बारे में ज़्यादा कुछ बाहर नहीं आया है।
लेकिन ये तय है कि फैंटम फिल्म्स की ये नई कहानी एक बार फिर आपको अंदर तक हिलाने के लिए तैयार है। वैसे इस साल कई फिल्मों ने अपने पोस्टर से ही काफी उत्सुकता जगा दी है -


Click it and Unblock the Notifications











