TEASER: 2017 का सबसे शानदार टीजर.. लेकिन देखकर होगी घबराहट!
विक्रमादित्य मोटवाने के निर्देशन में बनी फिल्म ट्रैप्ड का ऑफिशियल टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में राजकुमार राव ने मुख्य किरदार निभाया है।
विक्रमादित्य मोटवाने के निर्देशन में बनी फिल्म 'ट्रैप्ड' (trapped) का ऑफिशियल टीजर रिलीज कर दिया गया है। यकीन मानिए, यह टीजर देखकर कुछ सेकेंड के लिए घबराहट जरूर होगी। टीजर में दिखाया गया है कि किस तरह राजकुमार राव अपने ही घर में फंस जाते हैं।
टीजर में दिखाया गया है राजकुमार राव जल्दी जल्दी में घर से बाहर निकल रह होते हैं, तभी उनके फोन की घंटी बजती है, जो घर से अंदर होती है। राजकुमार उसे लेने अंदर जाते हैं और इतने में दरवाजा हवा के झोंके से खुद ब खुद बंद हो जाता है। घर की चाबी बाहर टंगी रह जाती है और एक्टर घर के अंदर।
[POSTER: दमदार एक्टर के साथ दमदार कहानी.. मिलें 2017 की 'अनारकली' से!]
अब फिल्म की कहानी इसे के इर्द गिर्द घूमती है कि किस तरह राजकुमार राव उस घर में बिना खाना- पानी के रहते हैं। बता दें, इस किरदार के लिए राजकुमार राव ने काफी तैयारी की है।
यहां देंखे फिल्म का टीजर-


Click it and Unblock the Notifications












