पापा अनिल कपूर के साथ पहली फिल्म इस सुपरस्टार के साथ रोमांस करेंगी सोनम!
राजकुमार राव 2017 में पूरी तरह छाए रहे हैं और ऐसा लगता है कि 2018 में भी वो सफलता के झंडे गाड़ने वाले हैं।फिलहाल राजकुमार राव अपने पैर में फ्रैक्चर होने के कारण आराम कर रहे हैं लेकिन आगे उनके पास एक से बढ़कर एक फिल्में हैं।
ऐश्वर्या राय और अनिल कपूर के साथ फन्ने खान के बाद वो विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली चोपड़ा के डेब्यू प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। मिली खबरों के अनुसार "मेकर्स राजकुमार राव को एक दमदार रोल में कास्ट करना चाहते हैं और उन्हें फिल्म का आइडिया भी बताया जा चुका है।

सूत्रों के अनुसार राजकुमार राव अनिल कपूर और सोनम की साथ आने वाली पहली फिल्म में सोनम कपूर के ऑपोजिट नजर आएंगे लेकिन फिल्म का किरदार बेहद अलग है। इस फिल्म में अनिल कपूर और सोनम कपूर पिता और बेटी का किरदार निभाते नजर आएंगे।
दर्शक पिछले काफी समय से अनिल कपूर और सोनम कपूर को साथ में देखना चाह रहे थे और अब फिल्म एक और शानदार कलाकार का जुड़ना जाहिर है फिल्म के लिहाज से काफी अच्छा है। दर्शक भी राजकुमार राव की फिल्मों के लिए एक्साइटेड रहते हैं क्योंकि वो हर फिल्म में कुछ अलग कर जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications