Rajkummar Rao ने नई फिल्म का किया ऐलान, इस क्रिकेटर का रोल निभाते हुए आएंगे नजर, दोहराया जाएगा आइकॉनिक सीन!

Rajkummar Rao New Movie Update: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव जल्द ही एक फेमस पूर्व क्रिकेट कप्तान की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म में उनका रोल निभाते नजर आएंगे। इस बात की पुष्टि खुद राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू में की है।
राजकुमार राव की नई फिल्म
राजकुमार राव ने NDTV को दिए इंटरव्यू में कहा- "अब जब दादा ने बता ही दिया है, तो मैं भी बता देता हूं- हां, मैं सौरव गांगुली का किरदार निभा रहा हूं। मैं थोड़ा नर्वस हूं क्योंकि ये बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन बहुत मजा भी आएगा।"
सौरव गांगुली की पसंद राजकुमार
सौरव गांगुली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि राजकुमार राव इस रोल के लिए सबसे सही कलाकार हैं। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म की शूटिंग जनवरी 2026 से शुरू होगी और इसकी रिलीज दिसंबर 2026 में होने की उम्मीद है। गांगुली ने कहा- "फिल्म की स्क्रिप्टिंग और प्री-प्रोडक्शन में समय लग रहा है, लेकिन शूटिंग करीब 3 महीने में पूरी हो जाएगी। इसके बाद पोस्ट-प्रोडक्शन का काम होगा।"
हालांकि अभी तक फिल्म के डायरेक्टर या बाकी स्टारकास्ट का ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन खबरों की मानें तो इसका डायरेक्शन विक्रमादित्य मोटवानी कर सकते हैं। मोटवानी और राजकुमार राव इससे पहले फिल्म Trapped में साथ काम कर चुके हैं।
कौन हैं सौरव गांगुली
सौरव गांगुली, जिन्हें प्यार से 'दादा' कहा जाता है, भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए टेस्ट और वनडे में कुल 18,575 रन बनाए और 38 शतक लगाए। उनकी कप्तानी में भारत ने 2002 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी और 2003 वर्ल्ड कप के फाइनल तक का सफर तय किया था।
गांगुली ने कहा है कि वो इस बायोपिक में राजकुमार राव की पूरी मदद करेंगे, ताकि वह उनका किरदार असली अंदाज में निभा सकें।


Click it and Unblock the Notifications