ना ट्यूबलाइट में शाहरूख.. ना जुड़वा 2 में सलमान.. इस एक्टर के सामने होंगे सब FAIL
सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन की फिल्म राबता में राजकुमार राव 324 साल के व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं। यहां देखिए उनकी हैरान कर देने वाली तस्वीरें।
सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन स्टारर फिल्म 'राबता' का ट्रेलर तो आपने देख ही लिया होगा। दो जन्मों की कहानी वाले इस ट्रेलर को सभी ने पसंद किया। सुशांत, कृति की काफी चर्चा भी हुई। लेकिन निर्देशक ने बड़ी चालाकी से एक बड़ा सरप्राइड छिपा कर रखा था।
फिल्म में राजकुमार राव का दमदार कैमियो है और आपको हैरानी होगी कि फिल्म में वे 324 साल के व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं.. जी हां, 324 साल। फिल्म में उनका लुक देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

निर्देशक ने बताया कि इस लुक के लिए राजकुमार को 16 लुक टेस्ट देने बड़े थे। राजकुमार के मेकअप के लिए लॉस एंजलिस से स्पेशल टीम बुलाई गई थी। कोई शक नहीं कि इस कैमियो के साथ राजकुमार राव एक दमदार भूमिका देने वाले हैं।
कैमियो की बात करें तो इस साल शाहरूख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन.. सभी कैमियो निभाने वाले हैं। लिहाजा, देखना दिलचस्प होगा कि किसका कैमियो दर्शकों पर ज्यादा असर छोड़ पाता है।


Click it and Unblock the Notifications