राजकुमार राव की पहली सैलरी थी 350 रुपए, 'गैग्स ऑफ वासेपुर' में करने वाले थे लीड रोल लेकिन...

राजकुमार राव को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में गिना जाता है। उन्होंने अपने करियर में अब तक हर तरह की फिल्में की हैं। उनके एक्टिंग का प्रशंसक हर सिने प्रेमी खुद को मानता है। राजकुमार राव ने यूं तो अपनी निजी जिंदगी के बारे में कम बातें करते हैं लेकिन, हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं।
राजकुमार राव ने दरअसल, हाल में कॉमेडियन जाकिर हुसैन को इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने करियर से जुड़ी कई बातें की हैं। राजकुमार राव ने बताया है कि जब वो आठवीं क्लास में थे, तब वो एक छोटी सी बच्ची को डांस सिखाते थे और इसके बदले उन्हें महीने के 300 रुपए मिलते थे। साथ ही राजकुमार राव ने ये भी बताया कि अपनी पहली सैलरी से उन्होंने घर के किराने का सामान खरीदा था।
राजकुमार राव ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने करियर के बारे में बात करते हुए शेयर किया कि वो फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का हिस्सा कैसे बने थे। उन्होंने ये भी बताया कि वो पहले फिल्म में लीड रोल निभाने वाले थे लेकिन फिर जो हुआ वो भी कुछ कम दिलचस्प नहीं था।

अनुराग कश्यप ने किया था फोन
राजकुमार राव ने बताया कि, 'लव, सेक्स और धोखा' के बाद अनुराग कश्यप ने कॉल कर उन्हें बुलाया था और गैंग्स ऑफ वासेपुर की कहानी का ढांचा सुनाया था। राजकुमार राव के अनुसार उस समय तक तैयार कहानी में फैसल खान बनाम शमशाद की थी। इसके बाद वो नवाजुद्दीन सिद्दीकी वासेपुर गए जहां लोगों की बातों को रिकॉर्ड भी किया।

स्क्रिप्ट लिखने के बाद बदली कहानी
राजकुमार राव ने कहा- '3-4 महीनों के बाद जब अनुराग सर एकबार फिर मुझसे से मिले तो उन्होंने बताया कि, तुम्हारी भूमिका छोटी सी हो गई है। लेकिन मैंने कहा कोई बात नहीं सर। तब उन्होंने कहा कि क्या तुम अब भी ये रोल करना चाहोगे। तब मैंने उनसे कहा बिल्कुल, मुझे आपके साथ काम करने का मौका मिल रहा है। और मेरे लिए ये खुशी की बात है कि मैंने वो रोल निभाया।'

गैंग्स ऑफ वासेपुर से मिली पहचान
गैंग्स ऑफ वासेपुर को दो भाग में अनुराग कश्यप ने रिलीज किया था। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राजकुमार राव के अलावा मनोज बाजपेयी, तिग्मांशु धूलिया, ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी और पीयूष मिश्रा ने अहम किरदार निभाया था। वहीं, राजकुमार के अलावा जयदीप अहलावत, पंकज त्रिपाठी, विनीत कुमार सिंह समेत कई स्टार्स ने छोटी मगर प्रभावशाली किरदार निभाया था।

वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल उनकी फिल्म 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' में नजर आए हैं। इसके अलावा वो जाह्नवी कपूर के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही', 'भीड़' और 'स्त्री 2' में भी नजर आ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











