फिल्म के आखिरी सीन में मुझे न्यूड होना पड़ेगा ये सुनकर वो हैरान हो गए- राजकुमार राव
राजकुमार राव की मेड इन चाइना दिवाली पर रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। ये सभी जानते हैं कि राजकुमार राव ने अपना फिल्मी सफर बिनी किसी फिल्मी बैकअप के किया है।
बीते कुछ सालों में अपनी फिल्मों से वाहवाही बटोरने वाले राजकुमार राव के लिए फिल्मों का सफर काफी मुश्किल रहा है। इसका खुलासा उन्होंने नेहा धूपिया के शो फिल्टर नेहा में किया है।

इस शो के सीजन 4 के दौरान राजकुमार राव ने न्यूड सीन करने को लेकर परिवार की प्रतिक्रिया बताई है। राजकुमार राव ने कहा कि एलएसडी से करियर की शुरुआत करना मेरे लिए सपने जैसा रहा है। डेब्यू के लिए सेलेक्ट होने के दो दिन बाद मुझे निर्देशक दिबाकर बनर्जी ने कहा था कि न्यूड सीन देना होगा।


Click it and Unblock the Notifications