हो गया धमाका - साथ आ रहे हैं दो सुपरस्टार्स, एकदम चौंक जाएंगे दर्शक
दंगल डायरेक्टर नितेश तिवारी ने अपनी अगली फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत को अप्रोच किया था और माना जा रहा है कि सुशांत ने इस फिल्म को हां भी कर दिया है। दिसंबर से फिल्म फ्लोर पर चली जाएगी।
खबरें थीं कि इसी फिल्म के लिए नितेश ने सेकंड लीड के लिए राजकुमार राव को अप्रोच किया था और राजकुमार ने इस रोल से मना कर दिया। हालांकि बाद में राजकुमार ने इन खबरों का खंडन किया था।

अब अगर सूत्रों की मानें तो नितेश ने आखिरकार फिल्म में सुशांत और राजकुमार को साथ लाने का फैसला कर लिया है और दोनों ही एक्टर्स ने फिल्म को हामी भी भर दी है।
फिल्म इंजीनियरिंग कॉलेज के दो स्टूडेंट्स पर बनी है और हमारी शिक्षा व्यवस्था पर एक सामाजिक संदेश देने की कोशिश करती है। अगर आपको याद हो तो ये काम 3 इडियट्स पहले ही कर चुकी है।
ऐसे में देखना होगा कि नितेश तिवारी की ये फिल्म कितनी अलग निकलती है। वहीं सुशांत और राजकुमार ने काई पो छे से अपने ब्रोमांस के झंडे गाड़े थे।
हालांकि दोनों को साथ में देखना काफी मुश्किल सी बात है। देखते हैं कि दोनों वापस कमबैक करते हैं या फिर ये खबरें केवल अफवाह रह जाती हैं। वैसे इन दोनों के अलावा, बॉलीवुड में कुछ और ब्रोमांस हैं जो अगर कभी दिखे तो मज़ा आ जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
