2017 में धूम मचाने के बाद 2018 में शानदार शुरुआत करेंगे ये स्टार, जानिए DETAILS
राजकुमार राव स्टारर फिल्म ओमेर्टा की रिलीज डेट की आज घोषणा कर दी गई है। जी हां राजकुमार राव की अगली फिल्म ओमेर्टा 20 अप्रेल 2018 को रिलीज होगी। फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने की। ओमेर्टा रियल लाइफ पाकिस्तानी मूल ब्रिटिश आतंकवादी अहमद ओमर सईद शेख के ऊपर है।
रिलीज डेट के साथ-साथ राजकुमार राव का लुक भी शेयर किया गया है।फिल्म में राजकुमार राव बड़ी-बड़ी दाढ़ियों में नजर आएंगे। ओमेर्टा सुपरहिट एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी राजकुमार राव और हंसल मेहता की साथ में पांचवी फिल्म होगी। इसके पहले दोनों साथ में शाहिद, सिटी लाइट्स, अलीगढ़ और बोस कर चुके हैं।

फिल्म पहले ही काफी तारीफें बटोर रही है और इसे टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और जियो MAMI फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था। फिल्म को नाहित खान प्रोड्यूस कर रहे हैं।यह एक शानदार फिल्म होगी इसमें कोई शक नहीं है। फिल्म के बारे में पहले भी बात करते हुए राजकुमार राव ने कहा था कि "ओमेर्टा', 'ट्रैप्ड' जैसी फिल्में करना आपकी दिमागी सेहत को प्रभावित कर सकता है, जबकि 'बरेली की बर्फी' जैसी फिल्म करने से आप पर कोई प्रभाव नहीं पडता है।"
राजकुमार 2017 में भी अपनी एक से बढ़कर एक फिल्मों से धूम मचा चुके हैं। पिछले साल उनकी बरेली की बर्फी, ट्रैप्ड, न्यूटन, राबता, शादी में जरुर आना और वेब सीरिज बोस:डेड और अलाइव में नजर आए थे। हर फिल्म में उनकी जमकर तारीफ हुई और इस साल सारे अवार्ड भी उन्होंने ही जीता है।
अब राजकुमार राव के फैन्स को उनकी अगली फिल्म ओमेर्टा का बेसब्री से इंतजार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications