Trailer - एक और जबरदस्त फिल्म के लिए हो जाइए तैयार..राजकुमार राव का शानदार अवतार
अभी लोग बरेली की बर्फी के प्रीतम विद्रोही के खुमार से निकले भी नहीं थे कि राजकुमार राव ने एक और धमाका कर दिया। जी हां राजकुमार राव की अगली फिल्म न्यूटन का ट्रेलर आया है जिसमें वो शानदार अवतार में नजर आ रहे हैं और फिल्म भी कमाल करने वाली है इसमें कोई शक नहीं है।
[शाहरुख..आमिर..सबका एक ही फंडा..अब इन स्टार्स ने भी अपनाया..बस करिए इंतजार ]
फिल्म एक ऐसे ईमानदार शख्स की कहानी है जो मताधिकार के नाम पर हो रहे खिलवाड़ को रोकना चाहता है। उसका नाम उसके पैरेंट्स नूतन रखते हैं जिसे बदलकर वो न्यूटन रख लेता है। फिल्म में राजकुमार राव काफी दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं।
फिल्म में राजकुमार राव के अलावा संजय मिश्रा और पंकज त्रिपाठी भी अह्म भूमिका में हैं। फिल्म में राजकुमार राव एक क्लर्क हैं। नक्सलवादी समस्या से जूझ रहे छत्तीसगढ़ के एक छोटे से शहर में उसे चुनाव के दौरान काम करना है। तमाम सुरक्षा के बीच वह यहां पहुंचता है और पूरी ईमानदारी और निर्भीकता से अपना काम करता है।
फिल्म को प्रोड्यूस मनीष मुंद्रा ने किया है तो इसे डायरेक्ट अमित वी मसूरकर ने किया है। फिल्म 22 सितंबर को फिल्म रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications