ऑस्कर के रेस से बाहर हुई राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन
राजकुमार राव स्टारर न्यूटन ऑस्कर कैटेगरी से बाहर हो गई है। फिल्म का चुनाव ऑस्कर फॉरेन लैग्वेज फिल्म की कैटेगरी में हुआ था लेकिन अब फिल्म ऑस्कर की रेस से बाहर हो चुकी है। इसी साल आई फिल्म न्यूटन को दर्शकों ने खूब सराहा और खासकर फिल्म की कहानी और परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई थी।
न्यूटन इस साल ऑस्कर भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजी गई। फिल्म को क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा था। दरअसल ऑस्कर के ट्विटर हैंडल पर 9 फिल्मों की लिस्ट जारी की गई है, जो अकैडमी अवॉर्ड्स की लिस्ट में जगह बना पाने में सफल रही है।

राजकुमार राव के लिए यह साल काफी शानदार रहा है। इस वर्सटाइल एक्टर को इस साल स्टार स्क्रीन अवार्ड्स में क्रिटिक च्वाइस बेस्ट एक्टर अवार्ड न्यूटन के लिए दिया गया। राजकुमार के लिए ये अवार्ड शो इसलिए भी खास रहा क्योंकि बेस्ट एक्टर के अलावा के उन्हें बरेली की बर्फी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग किरदार का अवार्ड मिला।


Click it and Unblock the Notifications











