राजकुमार राव ने ठुकरा दी थी रोहित शेट्टी की सर्कस? फेक खबर बता अभिनेता ने बोली ये बात
रणवीर सिंह इस समय अपनी आगामी फिल्म सर्कस को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और इस फिल्म को रोहित शेट्टी बना रहे हैं। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा थी लेकिन हाल ही में इसका आधिकारिक ऐलान किया गया था। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म होगी जिसमें रणवीर सिंह समेत पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस, वरुण शर्मा, सिद्धार्थ जाधव, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, व्रजेश हिरजी, विजय पाटकर, सुलभा आर्य, मुकेश तिवारी,
अनिल चरणजीत, अश्विनी कालसेकर और मुरली शर्मा जैसे दमदार कलाकार नजर आने वाले हैं। लेकिन इस समय एक पोस्ट वायरल हो रहा है जो कि राजकुमार राव ने किया है। दरअसल खबरें आ रहीं थीं कि ये फिल्म राजकुमार राव को ऑफर की गई थी लेकिन उन्होने ये ऑफर ठुकरा दिया था। खबर ये भी थी कि इसके लिए खुराना ब्रदर्स यानि... आयुष्मान और अपारशक्ति दोनों से संपर्क किया गया था लेकिन वो इसका हिस्सा नहीं बनें।


Click it and Unblock the Notifications