राजकुमार राव का धमाका- करण जौहर के साथ 3 फिल्में फाइनल- 24 करोड़ी डील
राजकुमार राव इस जेनरेशन के सबसे प्रतिभावान कलाकारों में एक माने जाते हैं। हर फिल्म से तारीफ बटोरने वाले इस एक्टर ने अब एक शानदार डील साइन की है। जी हां, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमार राव ने करण जौहर के साथ तीन फिल्मों की डील साइन की है, वह भी 24 करोड़ की फीस में। ये तीनों ही फिल्में विषय प्रधान फिल्में होंगी।
कोई शक नहीं कि राजकुमार की पांचों उंगलियां घी में हैं। आने वाले महीनों में इनकी एक से बढ़कर एक फिल्में आने वाली हैं, जो एक बिल्कुल से अलग हैं। कोई शक नहीं कि ये फिल्में राजकुमार राव के स्टारडम को अलग ही स्तर पर ले जाएगी।

करण जौहर की बात करें तो वो आने वाले दिनों में गुंजन सक्सेना और अरुणिमा सिन्हा की बायोपिक के अलावा छोटे शहरों के बैकड्रॉप पर आधारित तीन फिल्में बनाने वाले हैं। इन तीनों ही फिल्मों में राजकुमार राव होंगे। फिलहाल राजकुमार को हर फिल्म के लिए 4 से 6 करोड़ मिलते हैं.. लेकिन करण जौहर ने उनके साथ 24 करोड़ में 3 फिल्मों का डील साइन किया है।
यहां जानें आने वाले महीनों में राजकुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications