अक्षय कुमार, आमिर खान जैसे सुुपरस्टार्स के सामने- 100 दिनों तक टिकी रही ये फिल्म, ब्लॉकबस्टर
जी हां, हम बात कर रहे हैं 2018 की सबसे सफल फिल्म स्त्री की। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर सफलतापूर्वक 100 दिन पूरे कर लिये हैं। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 129.67 करोड़ रहा है। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही है। बता दें, यह राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के करियर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।
इतना ही नहीं, बल्कि स्त्री 2018 की सबसे ज्यादा मुनाफेदार फिल्म भी साबित हुई है। फिल्म ने 549 प्रतिशत का मुनाफा कमाया है। प्रॉफिट के आधार पर यह इस दशक के सबसे सफल फिल्मों में शामिल है। स्त्री को अपने अलग कंटेंट की वजह से बेहद पसंद किया गया। हॉरर और कॉमेडी के साथ फिल्म में स्त्रियों के सम्मान को लेकर ऐसा संदेश दिया गया, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।

2018 की बात करें तो पद्मावत से धमाकेदार शुरुआत के बाद लगभग हर महीने एक फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री ली है। जबकि पद्मावत और संजू.. दो फिल्मों ने 300 करोड़ क्लब में कदम रख दिया है। 2018 बॉक्स ऑफिस के मामले में अब तक काफी शानदार रहा है।


Click it and Unblock the Notifications