राजकुमार-श्रद्धा का धमाका...हॉरर कॉमेडी का नाम फाइनल..INTERESTING
कई ट्वीट लगातार देने के बाद आखिरकार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने आखिरकार अपनी अगली हॉरर कॉमेडी फिल्म के नाम की घोषणा कर दी।कुछ समय पहले ही दोनों ने अपनी साथ में तस्वीर डाली थी और सभी संभावना जता रहे थे कि फिल्म का क्या नाम होगा।
लेकिन अब आखिरकार फाइनल हो गया है कि राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की कॉमेडी हॉरर फिल्म का नाम स्त्री होगा। फिल्म को डायरेक्ट अमर कौशिक कर रहे हैं।इसे लिख राज और डीके रहे हैं तो प्रोड्यूसर दिनेश विजन, राज एंड डीके हैं।

कुछ समय पहले अक्टूबर में रिलीज हुई गोलमाल अगेन भी एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी जिसे लोगों ने पसंद किया था। गोलमाल अगेन में परिणीति चोपड़ा और तबु के अलावा अजय देवगन और पूरी गोलमाल की टीम थी। लोगों ने इस हॉरर कॉमेडी को काफी पसंद किया था और अब सबको राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री से उम्मीदें हैं।
देखा जाए तो 2017 राजकुमार राव के लिए बहुत ही अच्छा साल रहा है। उन्होंने बरेली की बर्फी, न्यूटन, ट्रैप्ड सहित कई अच्छी फिल्मों में नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications
