Rajkummar Rao: अभिनेता ने फिल्म प्रमोशन के लिए साझा की स्पेशल स्ट्रेटजी

Rajkummar Rao: बॉलीवुड एक्ट्रेस राजकुमार राव इन दिनों अपनी नई फिल्म 'भीड़' को लेकर लाइमलाइट में हैं। ऐसे में अपनी फिल्म के बारें में बात करते हुए राजकुमार ने प्रमोशन स्पेशल स्ट्रेटजी को लेकर भी अपने विचार साझा किए हैं। राजकुमार राव की यह फिल्म कोविड -19 महामारी के ऊपर हैं।
सोशियो पॉलिटिकल ड्रामा पर बेस्ड इस फिल्म में लॉकडाउन के दौरान आम जनता की परेशानियों को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। अब इस फिल्म के जरिए छोटे बजट की फिल्मों के प्रमोशन की राजकुमार राव ने स्पेशल ट्रिक बताई है।
पीटीआई को दिए इंटरव्यू में राजकुमार राव ने कहा, "खासकर एक मध्यम बजट की फिल्म के लिए, अगर आप उन्हें एक बड़ा कैनवास अनुभव नहीं देते हैं, तो आपको उन्हें (दर्शकों को) कुछ अलग देना होगा। यह दर्शकों के लिए कुछ आकर्षक होना चाहिए, तभी आप किसी फिल्म के बारे में बात कर सकते हैं। अभी, मुझे लगता है कि माउथ पब्लिसिटी बेहतरीन पीआर है।"
उन्होंने आगे कहा, "अगर कांतारा जैसी फिल्म पूरे देश में घूम सकती है... मैं मुंबई में बैठा हो सकता हूं और फिर कहें कि 10 लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या आपने कांतारा देखी है? सिर्फ इसलिए कि फिल्म इतनी अच्छी थी कि लोगों को इसके बारे में बात करनी पड़ी और फिर मैं इसे देखने गया। यही सबसे अच्छी पीआर रणनीति है... एक अच्छी फिल्म बनाएं और शब्दों को चलने दें।"
राजकुमार राव ने बताया कि भाषाएं अलग नहीं होती, हर भाषा कहानी सुनाती है। उन्होंने कहा, "अच्छी बात ये है कि लोग अब हमसे ये भी उम्मीद करते हैं कि हम अपनी कहानियों पर ध्यान दें। सभी भाषाएं कहानियां सुनाती हैं। कहानी आकर्षक होनी चाहिए, उसे कुछ बताना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "दूसरी लहर दिल दहला देने वाली थी लेकिन भारत चुनौतियों से निपटने में कामयाब रहा, यहां तक कि कुछ यूरोपीय देशों में सिस्टम ध्वस्त हो गया। ऐसे बहुत से लोग थे जो घर जाना चाहते थे, वे फंस गए थे... भीड़ उनकी कहानी को समझाती है।" खैर बता दे कि राजकुमार के साथ इस फिल्म में भूमि नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications
