मैं शाहरूख खान के पोस्टर से बातें करता था, आज लोग मुझे अपनी फिल्मों में हीरो का रोल दे रहे हैं
राजकुमार राव बॉलीवुड के वो चमकते सितारे हैं जो 21 तोपों की सलामी दी जा सकती है। जिस तरह का शानदार काम वो कर रहे हैं, वो शायद ही कोई अभिनेता इतनी जल्दी कर पाए। एक तरफ वो शाहिद जैसी फिल्मों के साथ नेशनल अवार्ड जीतते हैं तो दूसरी तरफ बरेली की बर्फी जैसी फिल्मों में सेकंड लीड बनकर भी सारे अवार्ड ले जाते हैं।
एक तरफ जहां राजकुमार राव अोमेर्टा जैसी फिल्म के निगेटिव लीड बन कर कमाल करते हैं तो वहीं क्वीन जैसी फिल्म में छोटा सा कैमियो कर के भी तारीफें बटोर ले जाते हैं। राजकुमार राव ने हाल ही में बॉलीवुड में अपने आने से पहले और स्ट्रगल के दिनों के बारे में खुलकर बात की।

उन्होंने बताया की मैं शाहरूख खान का बहुत बड़ा फैन था और उनके पोस्टर देखकर बड़ा हुआ हूं। राजकुमार बताते हैं मैं शाहरूख खान के पोस्टर से बातें करता था। फिर मुंबई आया तो 10 हज़ार रूपये के लिए छोटे छोटे काम करता था। कभी कभी खाने के पैसे नहीं होते थे तो किसी दोस्त से खाना मांग कर काम चलता था।
लेकिन फिर धीरे धीरे दिन बदले। एक दिन महबूब स्टूडियो में क्वीन की शूटिंग कर रहा था तो पता चला शाहरूख खान भी बगल में है। मैंने मेसेज भिजवाया कि शायद वो मुझसे मिल लें। उन्होंने तुरंत मिलने बुलाया। मुझे लगा वो मुझे नहीं जानते होंगे लेकिन उन्हें मेरे बारे में सब कुछ पता था। थोड़ी देर के लिए तो मैं बस उन्हें देखता रह गया।


Click it and Unblock the Notifications











