''शाहरुख, सलमान, आमिर जैसे सुपरस्टार्स से आप मेरी तुलना नहीं कर सकते''
स्त्री की बेजोड़ सफलता के बाद राजकुमार राव के स्टारडम को सुपरस्टार्स के साथ जोड़ कर देखा जा रहा है। लेकिन राजकुमार ऐसा नहीं मानते। एक से बढ़कर दमदार फिल्म करने वाले एक्टर ने कहा, मुझे नहीं लगता कि सुपरस्टार्स के साथ आप मुझ जैसे एक्टर्स की तुलना कर सकते हैं। जिस तरह का स्टारडम शाहरुख खान, सलमान, आमिर खान जैसे सुपरस्टार्स ने देखा है, मुझे नहीं लगता वो कभी वापस आ पाएगा।
राजकुमार राव ने कहा, शाहरुख, सलमान और आमिर खान सर ने जिस तरह का काम किया है वो शानदार है। उनकी अगर एक-दो फिल्में नहीं चल पाई तो आप ये नहीं कह सकते कि वो अच्छे नहीं है या अच्छा काम नहीं कर रहे।

स्टारडम पर बात करते हुए एक्टर ने कहा, शाहरुख, सलमान, आमिर किसी वजह से सुपरस्टार्स हैं और हम सभी ने उन्हें प्यार किया है। मैं खुद खान्स का फैन हूं। हमें तुलना नहीं करनी चाहिए। हम अभी बहुत नए हैं और हमें अभी बहुत आगे जाना है खुद को साबित करना है। लेकिन जिस तरह का क्रेज इन सुपरस्टार्स ने देखा है वो वापस नहीं आएगा। ये काफी मुश्किल है। लोग उन्हें पसंद करते हैं। उन पर रिएक्ट करते हैं रोते हैं, चिल्लाते हैं और ये एक बड़ी बात है।
राजकुमार राव की बात करें तो स्त्री की बेजोड़ सफलता के बाद राजकुमार हंसल मेहता की 'तुर्रम खान', दिनेश विजन की 'मेड इन चाइना', एकता कपूर की फिल्म 'मेंटल है क्या' और अनुराग कश्यप की एक फिल्म में फातिमा सना शेख के साथ नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications