राजकुमार राव ने कंगना रनौत के 'अभिनय' को लेकर बोल दी इतनी बड़ी बात- चौंक जाएंगे आप
कंगना रनौत हाल ही में मणिकर्णिका को लेकर चर्चा में थीं और उनकी अगली फिल्म जिसका नाम मेंटल है क्या होने वाली है..इसको लेकर बिजी है। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव नजर आने वाले हैं जो कि धमाकेदार अभिनेता है। अब राजकुमार राव ने कंगना के लिए कुछ कहा है जो कि चर्चा में हैं। राजकुमार राव ने हाल ही में कंगना रनौत को देश की सबसे अच्छी अभिनेत्रियों में से एक बताया है।
राजकुमार राव ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि उनके साथ काम करना काफी शानदार है और आप काफी कुछ सीखते भी हैं। पहले क्वीन में और अब मेंटल है क्या में काम करने में मजा आ गया।

फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कई तरह की बातें हो रही थीं लेकिन अब फिल्म मार्च के बजाय मई में रिलीज होगी। हालांकि अभी तक इसको लेकर किसी तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
मेंटल है क्या की कहानी लंदन और मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। लेकिन फिल्म का प्लॉट क्या है फिलहाल किसी को नहीं पता है। फिल्म में अपने किरदार पर बात करते हुए कंगना ने कहा था कि..
उनका किरदार ऐसा है जिसे लेकर दर्शकों के लिए बताना मुश्किल रहेगा कि वाकई उसके साथ कुछ हुआ है या फिर यह महज उसका भ्रम है।


Click it and Unblock the Notifications