अभिनेता बनने की खबर पिताजी को मिली तो ऐसा था रिएक्शन- राजकुमार राव ने खोला राज
अभिनेता राजकुमार राव इस समय लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं और दमदार अभिनय को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। राजकुमार राव यूं तो काफी समय से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं लेकिन उनको फिल्म न्यूटन से पहचान मिली जब उन्होने काफी दमदार रोल निभाया। इस समय राजकुमार राव को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसका खुलासा खुद राजकुमार राव ने ही किया है। राजकुमार राव ने बताया कि जब वो अभिनेता बने थे तो सबसे तो उनका परिवार दुनिया का सबसे ज्यादा खुश परिवार था।
उनके मां बाप को काफी ज्यादा खुशी हुई थी। गौरतलब है कि हाल ही में राजकुमार राव के पिताजी का निधन हुआ था। राजकुमार राव कहते हैं कि वो अक्सर कहते थे कि सबसे पहले काम आता है इसलिए पहले अपना काम खत्म करो।

राजकुमार राव कहते हैं कि वो अपने आपको काफी खुशनसीब समझते हैं कि उन्होने मेड इन चाइना का ट्रेलर पिताजी को अस्पताल में दिखाया था।
अभिनेता का मानना है कि मेरे पिता ने अक्सर मुझे सिर्फ और सिर्फ ईमानदारी सिखाई है। इस जमाने में मैने उनके जैसा ईमानदार सरकारी कर्मचारी नहीं देखा है। राजकुमार राव फिलहाल इंड्स्ट्री में अपनी जगह बना चुके हैं और लगातार फिल्में कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications