#Alert: धड़ाधड़ आ रहे हैं इस फिल्म के पोस्टर...इतने शानदार कि इंतज़ार नहीं होगा!
राजकुमार राव स्टारर ट्रैप्ड 17 मार्च को रिलीज़ हो रही है। विक्रमादित्य मोटवानी की इस फिल्म के प्रीमियर पर लोगों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया था और अब धड़ाधड़ फिल्म के पोस्टर आ रहे हैं।
राजकुमार राव स्टारर ट्रैप्ड का नया पोस्टर आया है। और ये बस आपसे एक सवाल करता है। अगर आप कभी, कहीं पर लॉक हो जाएं तो सबसे पहली चीज़ आप क्या करेंगे।
इसके साथ ही पोस्टर पर फिल्म का नाम अंग्रेज़ी में लिखा है और अक्षरों पर ताला लगा है। गौरतलब है कि फिल्म 17 मार्च को रिलीज़ हो रही है लेकिन फिल्म को पोस्टर्स देखकर, ये इंतज़ार आपके लिए मुश्किल हो जाएगा।

गौरतलब है कि ये फिल्म मुंबई के जियो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर की जा चुकी है और इसके लिए लोगों ने खड़ा होकर तालियां बजाईं थीं। वैसे भी राजकुमार राव जब किसी फिल्म से जुड़ते हैं तो बेस्ट एक्टर की दावेदारी पक्की कर के ही दम लेते हैं।
[2017 की सबसे हटके ओपनर....अब इस दिन होगी रिलीज़!]
जब किसी फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ हो और स्टार का चेहरा ना दिखे तो बस समझ जाइए कि ये फिल्म ही सुपरस्टार है। फिल्म एक ऐसे आदमी की कहानी है जो एक कमरे में बंद है। सालों से।
[[इस साल 'बेस्ट एक्ट्रेस' का अवार्ड ले जाएंगे ये शानदार ACTOR!] ]
क्यों, कैसे और किसलिए यही फिल्म का मुख्य विषय है और इसकी कहानी के बारे में ज़्यादा कुछ बाहर नहीं आया है। लेकिन ये तय है कि फैंटम फिल्म्स की ये नई कहानी एक बार फिर आपको अंदर तक हिलाने के लिए तैयार है।
वैसे इस साल कई फिल्मों ने अपने पोस्टर से ही काफी उत्सुकता जगा दी है -


Click it and Unblock the Notifications











