कल रिलीज़ होनी थी ये धमाकेदार फिल्म, फिर हुई पोस्टपोन, ये रही नई #ReleaseDate
राजकुमार राव स्टारर ओमेर्टा का इंतज़ार दर्शकों को बेसब्री से था। लेकिन अब खबर है कि फिल्म की रिलीज़ आगे बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि ओमेर्टा पहले 20 अप्रैल को रिलीज़ होनी थी। लेकिन फिर फिल्म की रिलीज़ बढ़ाकर 27 अप्रैल कर दी गई।
लेकिन अब यहां मामला दिल का हो गया। दरअसल, 27 अप्रैल को ही रिलीज़ हो रही थी राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा की फिल्म नानू की जानू। पत्रलेखा ने हंसल मेहता और राजकुमार राव के साथ सिटीलाइट्स में भी काम किया है।

तो बस तुरंत ही ओमेर्टा की रिलीज़ को आगे खिसका दिया गया। अब ओमेर्टा की नई रिलीज़ डेट है 4 मई।
दत्त टीज़र की रिलीज़ डेट हाल ही में रणबीर कपूर ने कंफर्म की थी।


Click it and Unblock the Notifications











