#POSTER: 2017 की बेस्ट फिल्म का STAMP मार दीजिए...होगी अवार्ड्स की बौछार
राजकुमार राव जब भी आते हैं, कुछ ना कुछ तबाही मचा कर ही जाते हैं। पिछले साल अलीगढ़ में उन्हें देखकर उनसे प्यार हो ही गया होगा। अब वो अपनी अगली फिल्म के साथ तैयार है। इस साल वैसे भी उनकी पांच फिल्में रिलीज़ हो रही हैं।
ट्रैप्ड औऱ बहन होगी तेरी, दर्शकों को पसंद आई। और अब राजकुमार राव अपनी तीसरी फिल्म न्यूटन लेकर आ रहे हैं। फिल्म के पोस्टर से ही साफ है कि फिल्म कुछ अच्छे फेस्टिवल में अवार्ड्स अपने नाम ज़रूर करेगी।

न्यूटन एक आम से सरकारी नौकर की कहानी है जो नक्सली क्षेत्र में बिना किसी बाधा के चुनाव सम्पन्न कराने के लिए नियुक्त किया गया है। अब ये चुनाव पूरे होते हैं या नहीं, पूरे होते हैं तो कैसे होते हैं, यही फिल्म की कहानी है।
राजकुमार राव ने हाल ही में नेशनल अवार्ड के बारे में बात करते हुए कहा कि हां, उन्हें काफी बुरा लगा था कि उन्हें अपनी फिल्म ट्रैप्ड के लिए नेशनल अवार्ड नहीं मिला। वैसे अगले साल का बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड उन्हें इस फिल्म के लिए ज़रूर मिलेगा।
बहरहाल, नेशनल अवार्ड अक्षय कुमार को मिला और गजिनी डायरेक्टर ए आर मुरूगोदास ने इसे फाउल कहा। वहीं हंसल मेहता ने अक्षय कुमार को तो कुछ नहीं कहा लेकिन हां, उन्होंने ज्यूरी डायरेक्टर प्रियदर्शन को धो डाला।
वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार की इज़्जत बचाते बचाते, प्रियदर्शन ने भी अक्षय कुमार को कौड़ियों के भाव धो डाला। बहरहाल, राजकुमार राव की इस साल पांच फिल्में आ रही हैं। तो कहीं ना कहीं तो वो अवार्ड जीत ही लेंगे।
वैसे जानिए उन एक्टर्स को जिन्हें नेशनल अवार्ड मिला है पर किसी को पता नहीं -


Click it and Unblock the Notifications











