Trailer- मेड इन चाइना का ट्रेलर रिलीज- इंडिया का जुगाड़ लेकर खूब हंसाएंगे राजकुमार राव
राजुकमार राव स्टारर फिल्म मेड इन चाइना का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जो कि काफी शानदार लग रहा है। बता दें कि ट्रेलर में आपको इंडिया का जुगाड़ चाइना पर हावी होते दिखाया है। एक बार फिर से ये फिल्म गुप्त रोग और उससे जुड़े इलाज और बिजनेस पर निर्भर है जो कि काफी ज्यादा एंटरटेनिंग साबित होने वाली है। ट्रेलर को देखकर ये तो पता चल ही गया है कि फिल्म काफी ज्यादा गुदगुदाने आ रही है और राजकुमार राव फिर से छाने के लिए तैयार हैं।
फिल्म में राजकुमार राव के अलावा कई शानदार कलाकार नजर आ रहे हैं जिनमें मौनी रॉय, परेश रावल, बमन ईरानी, सुमित व्यास और जगराज राव भी नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि फिल्म एक ऐसे बिजनेसमैन पर आधारित है जो कि एक बड़ा बिजनेस टाइकून बनना चाहता है और उसको भारत की सबसे बड़ी समस्या के बारे में पता चलता है और वो उसी समस्या पर लग जाता है।
राजकुमार राव के इस ट्रेलर के आते ही इसको काफी शानदार रिसपॉंस मिल रहा है और लोग इसको काफी पसंद भी कर रहे हैं। फिल्म में बेहतरीन कलाकारों ने इसको और भी मनोरंजक बना दिया है। इस फि्ल्म को मिखिल मुशले ने निर्देशित किया है और फिल्म इस दीवाली धमाका करने आ रही है। फिलहाल आप देखिए ये शानदार ट्रेलर...


Click it and Unblock the Notifications











