चुपके चुपके रीमेक में धर्मेंद्र के रोल के लिए इतनी है राजकुमार राव की फीस, सुनकर आप भी चौंक जाएंगे
अब तक ये तो सबको पता चल चुका है कि राजकुमार राव चुपके चुपके रीमेक में धर्मेंद्र की भूमिका निभाने वाले हैं। फिल्म को प्यार का पंचनामा फेम लव रंजन बना रहे हैं। लेकिन अब इस फिल्म के लिए राजकुमार राव की फीस सुनकर सबके होश ही उड़ जाएंगे। खबरों की मानें तो राजकुमार राव को इस फिल्म के लिए 9 - 10 करोड़ रूपये ऑफर किए गए हैं।
गौरतलब है कि लव रंजन इस फिल्म की प्लानिंग काफी समय से कर रहे हैं। फिल्म का मूल प्लॉट वही रहेगा बस इसे आज के ज़माने और स्टाईल के हिसाब से ढाला जाएगा। फिलहाल राजकुमार फिल्म में फाईनल हैं और कोई नहीं।

रही बात राजकुमार राव की फीस की तो ये उनकी अब तक की सबसे महंगी फीस होगी। उन्होंने स्त्री की सफलता के बाद ही अपनी फीस बढ़ा दी थी। लेकिन वो ये पूरा मेहनताना हक से डिज़र्व करते हैं। जितनी मेहनत और जान राजकुमार राव अपनी फिल्मों में लगाते हैं वो काबिले तारीफ है।
गौरतलब है कि हाल ही में कबीर सिंह की सफलता के बाद शाहिद कपूर ने भी अपनी फीस बढ़ा दी है। आपको मिलवाते हैं हिंदी फिल्मों के सबसे महंगे सितारों से -


Click it and Unblock the Notifications