60 साल की उम्र में अभिनेता राजकुमार राव के पिता का निधन, लंबे समय से थे बीमार !
फिल्म अभिनेता राजकुमार राव के पिता का गुरुवार को निधन हो गया। राजकुमार राव के पिता की उम्र 60 साल की थी। वह बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हो रहा था। लंबी बीमारी के कारण अस्पताल में ही उनका निधन हो गया। बता दें कि गुरुग्राम में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
राजकुमार के लिए निजी तौर पर ये बहुत बड़ा झटका है। कुछ समय पहले न्यूटन फिल्म की शूटिंग के दौरान राजकुमार की मां का निधन हो गया था। राजकुमार अपने माता-पिता के बेहद करीब रहे हैं। राजकुमार के लिए ये बेहद दुखी समय रहा है जब वह अपने अपने माता-पिता के आखिरी समय में उनके करीब नहीं रह पाए।

राजकुमार ने एक बार इंटरव्यू में कहा था कि मां ने हमेशा उन्हें काम का सम्मान करने की शिक्षा दी है। शायद यही वजह रही होगी कि मां के निधन के अगले दिन राजकुमार न्यूटन की शूटिंग पर दोबारा लौट आए थे।
फिलहाल उनके पिता का अंतिम संस्कार गुरुग्राम में होगा। राजकुमार के पिता पिछले 17 दिन से अस्पताल में एडमिड थे। गुरुवार को उन्होंने आखिरी सांस ली।
राजकुमार मूल रूप से गुरुग्राम के रहने वाले हैं। उनका परिवार यही रहता हैं। राजकुमार राव ये मानते हैं कि वह बड़ी कठिनाई से आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। इसमें उनका साथ उनके माता-पिता ने दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











