राजकुमार राव ने किया खुलासा - क्यों रिजेक्ट की कार्तिक - जान्हवी के साथ दोस्ताना 2
करण जौहर काफी समय से राजकुमार राव के साथ काम करना चाह रहे हैं। यही कारण है कि धर्मा प्रोडक्शन्स का हर बड़ा प्रोजेक्ट राजकुमार राव के पास जाता है लेकिन रिजेक्ट होकर लौट आता है। अब राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू में बताया कि आखिर उन्होंने दोस्ताना 2 रिजेक्ट क्यों की।
राजकुमार राव ने बताया कि दोस्ताना 2 के डायरेक्टर कॉलिन डी कन्हा उनके FTII के दिनों के दोस्त हैं। वहीं इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी बेहद शानदार है लेकिन इसका शूटिंग शेड्यूल उनके प्रियंका चोपड़ा प्रोजेक्ट के साथ क्लैश हो रहा था।

यही कारण है कि चाहते हुए भी राजकुमार राव कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर के साथ दोस्ताना 2 नहीं कर पाए। गौरतलब है कि राजकुमार राव प्रियंका चोपड़ा के साथ द व्हाइट टाईगर पर काम कर रहे हैं। ये अरविंद अडिगा की एक नॉवेल है।


Click it and Unblock the Notifications