OMG! Rajkummar Rao ने किया चौंकाने वाला खुलासा, हैंडसम दिखने के लिए चेहरे पर करवा चुके हैं छेड़छाड़

Rajkummar Rao On Plastic Surgery: राजकुमार राव, जो इस समय अपनी आने फिल्म 'श्रीकांत: आ रहा है सबकी आंखें खोलेगा' के ट्रेलर को मिल रहे प्यार से उत्साहित हैं, उन्होंने अपनी हालिया लुक से लोगों को हैरान कर दिया। राजकुमार राव का परफेक्ट चेहरा देखकर लोग अंदाजा लगा रहे थे कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई लेकिन अब इस मामले में उन्होंने खुद अपना रिएक्शन दिया है।
एक्टर ने हाल ही में कई बी-टाउन सेलेब्स के साथ, बहुत फेमस दिलजीत दोसांझ के म्यूजिक प्रोग्राम में हिस्सा लिया, जहां उनकी कुछ फोटोज क्लिक की गईं और यही फोटोज अब एक्टर के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। एक्टर की तस्वीरें उनके फैंस को हैरान कर गईं क्योंकि राजकुमार का चेहरा काफी अलग दिख रहा था। इससे राव के प्लास्टिक सर्जरी करवाने की अटकलें तेज हो गईं और उसी पर राजुकमार राव ने अपना रिएक्शन दिया है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, राजकुमार राव ने न केवल इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने हाल ही में कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं कराई है, बल्कि यह भी कहा कि वायरल हो रही तस्वीर सिर्फ एक खराब क्लिक है और उनकी त्वचा उतनी बेदाग नहीं है जितनी तस्वीर में दिखाई गई है।
राजकुमार राव ने कहा, 'मैंने कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं कराई है दोस्तों। यह सिर्फ एक खराब फोटो है। वह सिर्फ एक टच-अप फोटो है। काश मेरी त्वचा भी ऐसी ही साफ और बेदाग होती। मैंने कोई मेकअप नहीं किया हुआ था. लेकिन मुझे कहना होगा कि यह मेरे लिए भी अजीब था। यह बस कैमरे में कैद हुआ एक बुरा पल था। मैंने कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं कराई है।'
हालांकि, बॉलीवुड हंगामा के इंटरव्यू में राजकुमार ने लगभग आठ साल पहले कुछ फिलर करवाने की बात जरूर कही थी। उन्होंने कहा, "लगभग आठ साल पहले, मैंने अपनी ठुड्डी पर कुछ फिलर का काम करवाया था क्योंकि मैं आत्मविश्वासी दिखना चाहता था। मेरी स्किन डॉक्टर ने इसकी सलाह दी थी और मैंने वैसा ही किया। इससे मुझे कॉन्फिडेंट महसूस हुआ और मैंने बेहतर फिल्में कीं?
एक्टर ने आगे कहा- "मैं प्लास्टिक सर्जरी के खिलाफ नहीं हूं। अगर कोई अपना आत्मविश्वास बढ़ाना चाहता है और साइंस मौजूद है, तो क्यों नहीं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा, लेकिन प्लास्टिक सर्जरी नहीं। यह बहुत महंगा और समय लेने वाला है।"


Click it and Unblock the Notifications