..................... राजकुमार राव ने अक्षय कुमार को किया रिप्लेस, श्रद्धा कपूर फाईनल | Rajkummar Rao replaces Akshay Kumar in Mudassar Aziz comedy, Shraddha Kapoor joins - Hindi Filmibeat

राजकुमार राव ने किया अक्षय कुमार को रिप्लेस, श्रद्धा कपूर के साथ मज़ेदार कॉमेडी

खबर थी कि अक्षय कुमार के पास इतनी फिल्मों के ऑफर हैं कि उनके पास फिल्में पूरी कर पाने का समय नहीं है। यही कारण था कि 8 कंफर्म फिल्मों के बाद अक्षय कुमार ने मुदस्सर अज़ीज़ की कॉमेडी फिल्म साईन करने के बाद भी छोड़ दी। और इस फिल्म की नई स्टारकास्ट भी फाईनल हो चुकी है।

अब फिल्म में अक्षय कुमार की जगह दिखाई देंगे राजकुमार राव। राजकुमार राव इस समय अपनी अगली फिल्म रूही की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं। इसके बाद उनके पास स्त्री 2 है जो पता नहीं कब शुरू होगी।

rajkummar-rao-replaces-akshay-kumar-in-mudassar-aziz-comedy-shraddha-kapoor-joins

ऐसे में राजकुमार राव ने मौका ना गंवाते हुए मुदस्सर अज़ीज़ की कॉमेडी फिल्म साईन कर ली है। इस फिल्म में उनका साथ देंगी उनकी स्त्री को स्टार श्रद्धा कपूर। ये फिल्म इसी साल फ्लोर पर जाएगी और फटाफट शूट की जाएगी।

माना जा रहा है कि फिल्म इसी साल या 2022 की शुरूआत में रिलीज़ होगी। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं जैकी भगनानी।

2020 में जीता दिल

2020 में जीता दिल

गौरतलब है कि 2020 में राजकुमार राव ने लूडो के साथ दर्शकों का दिल जीता। फिल्म में वो फातिमा सना शेख के अपोज़िट दिखाई दिए थे और उनके बिल्कुल अलग अभिनय ने फिल्म में चार चांद लगा दिए थे। इसके अलावा वो छलांग में नुशरत भरूच और प्रियंका चोपड़ा के साथ द व्हाइट टाईगर में भी दिखाई दिए।

दर्शकों के दिल पर राज

दर्शकों के दिल पर राज

राजकुमार राव ने शानदार फिल्मों के साथ दर्शकों के दिल पर राज किया है। चाहे वो न्यूटन हो या बरेली की बर्फी का प्रीतम विद्रोही। या फिर स्त्री का सीधा सादा सा विक्की।

आखिरी हिट फिल्म

आखिरी हिट फिल्म

राजकुमार राव की आखिरी यादगार फिल्म थी साल 2018 में आई स्त्री। अमर कौशिक की इस फिल्म के लिए उन्हें ढेरों सराहना मिली और बेस्ट एक्टर के नॉमिनेशन भी।

पैरेलल सिनेमा से इतर भूख

पैरेलल सिनेमा से इतर भूख

राजकुमार राव के शानदार करियर में स्पीड ब्रेकर बनकर आई कॉमर्शियल फिल्मों के लिए उनकी भूख। इस भूख के चलते राजकुमार राव ढीली स्क्रिप्ट के लिए भी हां करने लगे जिनमें बहन होगी तेरी और फन्ने खां जैसी फिल्में शामिल थीं।

2021 में जीतेंगे दिल

2021 में जीतेंगे दिल

दर्शकों को अब एक बार फिर से राजकुमार राव का बेसब्री से इंतज़ार है। उनकी सादगी के साथ वो सशक्त अभिनय हर कोई स्क्रीन पर मिस कर रहा है। अब बस फैन्स को उन्हें परदे पर वापस देखने का इंतज़ार है। उनके पास कृति सैनन के साथ हम दो हमारे दो, भूमि पेडनेकर के साथ बधाई दो और इसके अलावा दिनेश विजान की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्में हैं।

रणबीर कपूर के साथ शूट

रणबीर कपूर के साथ शूट

श्रद्धा कपूर, फिलहाल रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की अगली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। ये फिल्म होली 2022 पर रिलीज़ होने वाली है और एक कॉमेडी फिल्म होगी।

नागिन का इंतज़ार

नागिन का इंतज़ार

वहीं श्रद्धा कपूर की नागिन ट्राईलॉजी का भी फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। श्रद्धा कपूर तीन पार्ट की इस फिल्म में एक इच्छाधारी नागिन की भूमिका में नज़र आएंगी।

स्त्री सीक्वल का इंतज़ार

स्त्री सीक्वल का इंतज़ार

स्त्री के साथ श्रद्धा कपूर के हिस्से आई एक ब्लॉकबस्टर। फिल्म में उनका किरदार अंत तक एक पहेली ही बनकर रह गया और इसलिए दर्शकों को सीक्वल का इंतज़ार है।

फ्लॉप होने के बाद सुपरहिट

फ्लॉप होने के बाद सुपरहिट

साल 2019 श्रद्धा के लिए काफी शुभ रहा। उनकी फिल्म साहो ने खराब रिव्यू के बाद भी वर्ल्डवाइड 350 करोड़ की कमाई की।

बन चुकी हैं बॉक्स ऑफिस क्वीन

बन चुकी हैं बॉक्स ऑफिस क्वीन

इसके बाद नितेश तिवारी की छिछोरे ने श्रद्धा को बॉक्स ऑफिस क्वीन बना दिया। जहां फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की वहीं दूसरी तरफ, फिल्म साल की बेस्ट फिल्मों में से एक रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X