विकाल बहल पर लगे आरोपों के बाद बोले राजकुमार राव, सिर्फ अच्छे लोगों के साथ ही काम करुंगा
#MeeToo मामले में बॉलीवुड की लगातार प्रतिक्रियाएं आ रहीं है और कई तरह के मामले सामने भी आ रहें है। बता दें कि अब क्वीन के निर्देशक विकास बहल पर लगे सेक्सुअल हैरेसमेंट करने के आरोप पर अभिनेता राजकुमार रान ने बयान दिया है। राजकुमार राव ने कहा अगर ऐसा हुआ है तो वो काफी ज्यादा गलत है..हमें हमारी महिलाओं को सपोर्ट करना चाहिए कि उनके अंदर इतनी हिम्मत आई है और वो इस पर बात कर रही हैं। इसके अलावा राजकुमार राव ने कहा कि अब वक्त आ गया कि हमें हमारी फिल्मी इंडस्ट्री को खुद ही बदलना चाहिए।
उन्होने कहा कि वो भगवान से इस बात की प्रार्थना करेंगें इन महिलाओं को वो और भी ताकत दे क्योंकि जो भी हुआ है वो काफी ज्यादा गलत है। इसके अलावा राजकुमार राव का कहना है कि अब वो सिर्फ बेहतर इंसानों यानि नैतिक लोगों के साथ ही काम करेंगें।

गौरतलब है कि विकास बहल पर कंगना रनौत और फिल्म क्वीन की एक महिला कर्मचारी ने गंभीर आरोप लगाए थे। इस फिल्म में कंगना रनौत के अलावा राजकुमार राव भी मौजूद थे।
बता दें कि ये मामला काफी ज्यादा आगे बढ़ चुका है और CINTAA ने इस बात की कार्यवाही करने की भी बात कही है। इसके अलावा एक के बाद एक केस सामने आ रहें है और कई बड़ें लोगों को राज खुल रहें है।


Click it and Unblock the Notifications