दहेज के लिए तंग किया गया, फिर 10 महीने बाद मौत...फूट पड़ा राजकुमार राव का गुस्सा, कहा- 'अब बस करो...'

Rajkummar Rao

Rajkummar Rao reaction on Manisha Goswami Suicide: छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली 23 साल की मनीषा गोस्वामी ने शादी के सिर्फ 10 महीने बाद आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह अपने पति और ससुराल वालों की लगातार मारपीट और परेशानियों से तंग आ चुकी थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

मनीषा ने अपनी मौत से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने साफ-साफ बताया कि कैसे उसका पति आशुतोष गोस्वामी, उसके पति का भाई और ससुरालवाले उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करते थे। उसने कहा कि शादी के बाद से उसकी जिंदगी दुखों से भर गई थी और उसे एक पल की भी खुशी नहीं मिली। 10 महीने की शादी में 10 दिन भी खुशी से नहीं कटे, इसी वजह से वो आत्महत्या करने जा रही है।

राजकुमार राव का दर्द भरा रिएक्शन

इस घटना पर बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने भी सोशल मीडिया पर अपना दुख जताया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मनीषा का वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'बहुत ही दर्दनाक खबर है। अब वक्त आ गया है कि हम इस दहेज जैसी भयानक प्रथा को खत्म करें। एक-दूसरे को प्रेरित करें कि दहेज जैसी बुराई में कभी न पड़ें। Say No to Dowry (दहेज को ना कहें)।'

मनीषा का आखिरी वीडियो

वीडियो में मनीषा कहती है- 'मैं अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी हूं और मेरे पापा ही घर के एकमात्र कमाने वाले हैं। मैं अब ससुरालवालों की यातना से बहुत थक चुकी हूं। मेरे पति ने दो बार मुझे मारा और सास ने भी उनका साथ दिया। अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा है।'

पुलिस ने शुरू की जांच

मनीषा की मौत के बाद उसके पिता ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने परिवारवालों, पड़ोसियों और दोस्तों के बयान लिए हैं। साथ ही मनीषा का मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल सबूतों की भी जांच की जा रही है ताकि मौत से पहले की सच्चाई सामने आ सके।

इस पूरे मामले ने एक बार फिर दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। समाज में जागरूकता बढ़ाने और ऐसे मामलों को रोकने के लिए लोगों को खुलकर आवाज उठाने की जरूरत है।

More from Filmibeat

Read more about: rajkummar rao viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X