इस एक्टर ने अगली फिल्म के लिए बढ़ाया 11 किलो वजन..पहचान नहीं पाएंगे!
राजकुमार राव ने बोस फिल्म के लिए 11 किलो वजन बढ़ाया है।
आज की तारीख में राजकुमार राव बॉलीवुड के सबसे बेहतर एक्टर में से एक है।वो हर किरदार के हिसाब से खुद को ढाल लेते हैं।राजकुमार राव ने एक बार फिर यही किया। अपनी आने वाली फिल्म बोस के लिए भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। जी हां राजकुमार ने बोस के लिए 11 किलो वजन बढ़ाया है।
[फिल्म रिलीज भी नहीं हुई.. और 'टाईगर' सीक्वल का DHAMAKA ]
आप राजकुमार का ये अवतार वाकई पहचान नहीं पाएंगे। वो बहुत ही अलग लग रहे हैं। राजकुमार ने खुद अपनी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को देखकर आप भी चौंक जाएंगे।

एक अखबार को दिए इंटरव्यू में राजकुमार राव ने कहा,'मेरी पिछली फिल्मों- 'सिटी लाइट्स', 'अलीगढ़'और 'ट्रैप्ड' के लिए मुझे वजन घटाने को कहा गया था। ऐसे में जब मुझे इस फिल्म के लिए वजन बढ़ाने को कहा गया तो मैं बहुत खुश हो गया। मैं पिछले डेढ़ महीने से खूब पिज्जा, मिठाइयां और जंक फूड खा रहा हूं। मेरा यह रूटीन अगस्त तक चलेगा। मैंने पिछले दो महीने से वर्कआउट भी छोड़ रखा है।'
राजकुमार सुभाष चंद्र बोस के किरदार में परफेक्ट लगने के इतनी मेहनत कर रहे हैं। वो पहले ट्रैप्ड के लिए भी उन्होंने अच्छा खासा वजन कम किया था। फिलहाल दर्शकों को अगली फिल्म का इंतजार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications