राजकुमार राव ने पत्रलेखा को वेलेंटाइन डे पर दिया खास लव लेटर-बताया असली प्यार का मतलब
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म छलांग को लेकर बिजी चल रहे हैं। राजकुमार राव अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में ही परफेक्ट हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया है। वेलेंटाइन डे के मौके पर राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को खूबसूरत लव लेटर लिखकर दिया। उनका ये प्यार भरा प्रेम पत्र एक्ट्रेस पत्रलेखा ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया।
राजकुमार राव और पत्रलेखा का प्यार किसी से छुपा नहीं हैं। बॉलीवुड में करियर शुरू करने के दिनों से ही दोनों रिलेशनशिप में हैं। अक्सर दोनों की वेकेशन की फोटो तो कभी ऐसे प्यार भरे मैसेज देखने को मिलते हैं।

राजकुमार राव ने वेलेंटाइन डे पर इंस्टाग्राम पर लव लेटर पोस्ट किया। डियर पत्रलेखा, से शुरू इस लेटर को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। वह लिखते हैं, ये मोहब्बत का महीना है और मैं इसके बारे में सोच रहा था। मैंने कई रोमांटिक रोल्स किए हैं लेकिन मेरे जेहन में प्यार को कुबूल करने और इसे जाहिर करने का सवाल आता है तो मैं सिर्फ आपके बारे में सोचता हूं।
प्यार वो होता है जब इंसान की दुनिया गोल घूम जाती है। बहुत आसान होता है ये सब कहना कि 'प्यार में पागल' और 'प्यार में अंधे' होना। लेकिन क्या हम लोग इसका सही मतलब जानते हैं या लॉजिक से परे होकर कह जाते हैं। तो क्यों हम ऐसी भाषा को चुनते हैं। कुल मिलाकर राजकुमार राव ने इस प्यार भरे दिन पर रियालिटी से अपने प्यार को इजहार करने पर जोर दिया।
सोशल मीडिया पर राजकुमार राव का यूं रोमांटिक होना और पत्रलेखा को अपने दिल की बात कहने का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। तभी ये लव लेटर धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











