एक बार फिर Rajkummar Rao की फिल्म में सुपरहिट तड़का लगाएंगे Pawan Singh? Vicky Vidya के लिए मेकर्स ने चली चाल!

Rajkummar Rao

Rajkummar Rao Pawan Singh Video: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' इन दिनों खूब धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने कमाई के सभी रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है और अब नए-नए आयाम तय कर रही है। फिल्म में सिर्फ एक्टर्स की एक्टिंग ही नहीं बल्कि गाने भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं और इस फिल्म का एक खास गाना तो लोगों को अक्सर गुनगुनाते हुए देखा जाता है।

एक साथ नजर आए Rajkummar और Pawan Singh

हम बात कर रहे हैं स्त्री 2 के फस गाने 'आई नहीं' के बारे में, जिसे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने गाया है। पवन सिंह भी कमाल के एक्टर हैं भोजपुरी सिनेमा में उनकी फिल्मों का सुरूर फैंस के सिर चढ़कर बोलता है और ऐसे में पवन सिंह और राजकुमार का एक साथ दिखना लोगों के लिए डबल ट्रीट से कम नहीं है।

Rajkummar Rao ने फॉलो किए Pawan Singh के स्टेप

जी हां, हाल ही में एक वीडियो सामने आया और इस वीडियो में राजकुमार राव और पवन सिंह एक साथ ठुमका लगाने की कोशिश कर रहे हैं। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि पवन सिंह राजकुमार राव को स्टेप सिखा रहे हैं और एक अच्छे और होनहार स्टूडेंट की तरह राजकुमार राव उनके स्टेप को फॉलो कर रहे हैं। इस वीडियो में पहले दोनों ताल से ताल मिलाते नजर आते हैं और फिर बाद में गले मिलते नजर आ रहे हैं।

Rajkummar Rao की अगली फिल्म में आ सकते हैं नजर

इस वीडियो को देखने बाद ऐसा लग रहा है कि वो राजकुमार राव की आने वाली फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में भी अपनी गायकी का तड़का लगा सकते हैं। जो वीडियो सामने आया है, वो एक सेट का है। इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे के साथ डांस स्टेप्स मैच करते दिख रहे हैं। वहीं चारों तरफ से क्रू ने उन्हें घेर रखा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा का बादशाह बताया है और खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

Rajkummar Rao ने की Pawan Singh की तारीफ

हाल ही में राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू में पवन सिंह की काफी तारीफ भी की थी। उन्होंने कहा था कि मेरी फिल्म 'स्त्री-2' का गाना 'कटी रात...' जो इतना बड़ा हिट हुआ है, उसमें पवन सिंह का एक अहम रोल है। राजकुमार राव ने कहा था- मैं चाहता हूं कि वह भविष्य में भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए और भी गाने गाएं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X