..................... Rajkummar Rao and Patralekhaa’s wedding reception- Newly wed couple strikes a pose with Haryana CM Manohar Lal Khattar - Hindi Filmibeat

राजकुमार राव और पत्रलेखा की वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर- सामने आई PICS

बॉलीवुड कलाकार राजकुमार राव और पत्रलेखा 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। चंडीगढ़ में हुई ग्रैंड शादी और फिर रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें भी बाहर आ चुकी हैं। इस शादी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी शिरकत की थी। मनोहर लाल खट्टर ने राजकुमार राव और पत्रलेखा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए इस कपल को बधाइयां दी हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कपल को शुभकामनाएं देते हुए लिखा- "चंडीगढ़ में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद और सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।"

rajkummar-rao-patralekhaa-with-haryana-cm-manohar-lal-khattar

बता दें, राजकुमार और पत्रलेखा साल 2010 से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। राजकुमार ने पहली बार पत्रलेखा को एक विज्ञापन फिल्म में देखा था और उसी समय वो उन्हें पसंद आ गई थीं। वहीं, पत्रलेखा ने राजकुमार को पहली बार फिल्म 'लव, सेक्स और धोखा' में देखा था। दोनों एक दूसरे को उस दौर से जानते हैं जब वो फिल्म इंडस्ट्री में काम कमाने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

अपने विवाह की तस्वीरें शेयर करते हुए राजकुमार राव ने लिखा- "आखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद.. आज मैंने मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरा परिवार, मेरी सबकुछ से शादी कर ली। आज मेरे लिए आपके पति कहे जाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है पत्रलेखा.. Here's to forever .. and beyond ❤️"

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शनिवार को चंडीगढ़ में सगाई की थी और चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिज़ॉर्ट में एक पार्टी दी। इस पार्टी में फिल्मकार फराह खान और अभिनेता साकिब सलीम के अलावा उनके कुछ बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X