पहली बार प्रेग्नेंट पत्नी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं राजकुमार राव, बेबी मून पर रोमांटिक होकर किया Lip Lock

Rajkummar Rao Patralekhaa Babymoon Romance

Rajkummar Rao Patralekhaa Babymoon Romance: बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और पत्रलेखा ने कुछ ही दिनों पहले अपनी पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान कर अपने फैंस को गुड न्यूज़ दी। अब ये कपल बेबीमून पर है जहां दोनों एक दूसरे का साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। राजकुमार और पत्रलेखा ने अपने बेबीमून की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर उनकी फील गुलजार कर दी है।

पत्रलेखा ने न्यूजीलैंड में बेबीमून की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में राजकुमार और पत्रलेखा स्विमिंग पूल में हाथों में हाथ डाले हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सून टू बी मॉम पत्रलेखा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ऑरेंज मोनोकिनी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक और कैंडिड शॉट में कपल को पूल में एंजॉय करते देखा जा सकता है। वहीं एक अन्य तस्वीर में राजकुमार और पत्रलेखा पानी में लिपकिस करचे नजर आ रहे हैं।

वहीं अपने बेबी मून की रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए, फुले एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा है, "एक अलग तरह की लग्जरी - स्लो टाइम, सॉफ्ट स्काई और वॉर्म वाटर, वैराकेई टेरेस, तुम्हें भूलना मुश्किल होगा।"

न्यूज़ीलैंड में अपनी वेकेशन के बारे में बात करते हुए, पत्रलेखा ने बॉम्बे टाइम्स को बताया, "हमें प्रेग्नेंसी के बारे में पता था, इसलिए हमने बोट राइडिंग से परहेज किया। मैंने बंजी जंपिंग और स्काईडाइविंग भी नहीं करने का फैसला किया, लेकिन इस ट्रिप को फुल एंजॉय किया यादें अमेजिंग हैं।" वहीं राजकुमार राव ने कहा, "वह और उनकी पत्नी शौकीन ट्रैवलर्स हैं, और ये ट्रिप उनके अब तक के सबसे अनफॉरगेटेबल एडवेंचर्स में से एक थी।"

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 2021 में चंडीगढ़ में सात फेरे लिए थे। वहीं शादी के चार साल बाद कपल ने बुधवार, 9 जुलाई को प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, "बेबी ऑन द वे।" वहीं फैंस और तमाम सेलेब्स ने इस गुड न्यूज के लिए कपल को खूब बधाई दी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X