पार्वती पॉल राव: राजकुमार राव-पत्रलेखा की बेटी का नाम, शेयर की बच्ची की पहली तस्वीर
Rajkummar Rao Patralekhaa Daughter Name: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा हाल ही में माता-पिता बने हैं और इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर को एंजॉय कर रहे हैं। शादी के चार साल बाद कपल ने एक बेटी का स्वागत किया, जिसने उनकी खुशियों को दोगुना कर दिया।

खास बात यह रही कि उनकी बेटी का जन्म 15 नवंबर 2025 को हुआ, जो कि राजकुमार और पत्रलेखा की चौथी शादी की सालगिरह का दिन भी था। इस खास मौके पर कपल ने सोशल मीडिया के ज़रिए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की थी।
अब, बेटी के जन्म के करीब दो महीने बाद, कपल ने पहली बार उसकी झलक दिखाई है। 18 जनवरी 2026 को राजकुमार और पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों अपनी नन्ही बेटी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में किसी का भी चेहरा नहीं दिखाया गया है, लेकिन तीनों के हाथ इस खास पल की खूबसूरती को बयां कर रहे हैं।
इस पोस्ट के साथ राजकुमार राव ने अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनकी लाडली का नाम पार्वती पॉल राव रखा गया है। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा कि पूरे प्रेम और कृतज्ञता के साथ वे अपनी जिंदगी के सबसे बड़े आशीर्वाद का परिचय करा रहे हैं।
कपल की इस पोस्ट पर बॉलीवुड सितारों और फैंस की ओर से जमकर प्यार बरस रहा है। तारा सुतारिया, सोनाक्षी सिन्हा, आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर सहित कई सेलेब्स ने शुभकामनाएं और प्यार भरे इमोजी भेजे हैं। वहीं फैंस को भी नन्ही परी का नाम बेहद पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











