10 साल डेटिंग.. 4 साल की शादी.. अब एक्ट्रेस ने दी गुड न्यूज़, राज कुमार राव-पत्रलेखा ने किया प्रेग्नेंसी का ऐल

Rajkummar Rao Patralekhaa Pregnancy: बॉलीवुड स्टार कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर गुड न्यूज़ का ऐलान किया है। राजकुमार और पत्रलेखा ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी से फैंस को सरप्राइज दे दिया है। राजकुमार राव बहुत जल्द पापा बनने वाले हैं। कपल के प्रेग्नेंट होने की खबर सुनते हैं उनके फैंस उन्हें भर-भरकर बधाईयां दे रहे हैं। वहीं सेलेब्स भी कपल को मुबारकबाद दे रहे हैं।
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट किया है। इसमें एक पोस्टर है जिसमें बच्चे का झूला दिख रहा है और इसके साथ लिखा है- 'बेबी ऑन द वे (Baby On The Way)।' पोस्ट के साथ राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा- 'एक्साइटेड हूं।'
राजकुमार राव और पत्रलेखा के जल्द पेरेंट्स बनने की खुशखबरी सुनते ही बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें बधाई देने लगे हैं। फराह खान को पहले से ही कपल के पेरेंट्स बनने की न्यूज पता थी। ऐसे में उन्होंने कमेंट किया- 'आखिरकार न्यूज बाहर आ गई। मुझे इसे अपने तक रखने में बहुत मुश्किल हो रही थी। बधाई हो।' सोनम कपूर ने लिखा- 'बहुत खुश हूं तुम दोनों के लिए दोस्त।'
जानकारी के लि आपको बता दें कि पत्रलेखा और राजकुमार राव ने 11 साल की डेटिंग के बाद 2021 में शादी कर ली थी। कपल चंडीगढ़ में गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंधा था। अब शादी के चार साल बाद वे अपने पहले बच्चे का वेलकम करने जा रहे हैं।
वर्कफ्रंट पर राजकुमार राव आखिरी बार फिल्म 'भूल चूक माफ' में नजर आए थे. अब वे गैंगस्टर ड्रामा 'मालिक' में दिखाई देंगे. ये फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.


Click it and Unblock the Notifications











