..................... Rajkummar Rao Patralekha spending private time saqib and huma video the moments and make them viral Rajkummar Rao Patralekha romantic video - Hindi Filmibeat

VIDEO: पत्नी संग बेहद की निजी पल बिता रहे थे राजकुमार राव, कैमरे वाले शख्स ने खड़ी कर दी मुसीबत

Rajkummar Rao, Patralekha

Raj Kummar Rao Patralekha Private Video: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है। वीडियो में पत्रलेखा और राजकुमार के रोमांस में एक शख्स खलल डालता दिखाई दे रहा है और नेटिजंस का खून इसपर खौल रहा है।

राजकुमार और पत्रालेखा के इस वायरल वीडियो की बात करें तो इसमें दोनों पब्लिकली रोमांस कर रहे हैं और उन्हें हुमा कुरैशी और साबिक सलीम ने धप्पा बोल दिया। जिसके बाद वो सकपका गए। राजकुमार राव, पत्रलेखा, डायरेक्टर फराह खान, हुमा कुरैशी और साकिब सलीम एक क्लोड बॉन्ड शेयर करते हैं। अब ये सभी एक बार फिर मस्ती करने के लिए बाहर गए। यहीं पर पत्रलेखा और राजकुमार दोनों एक-दूसरे की बाहों में बाहें डाले प्यार के कुछ पल बिता रहे थे। तभी हुमा और साकिब ने खलल डाल दी। वह दोनों पैप्स बनकर इनके बीच आ गए। जिसके बाद ये कपल काफी डर सा गया।

फराह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल इसका वीडियो शेयर किया है। इसमें कपल एक-दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही बातें भी कर रहे थे। तभी पीछे से भाई-बहन ने धप्पा बोल दिया। फराह ने इस पल को कैद किया। हुमा और साकिब पैप्स बनकर इनके बीच पहुंच गए। फराह खान ने लिखा, 'क्रेजी दोस्तों राजकुमार राव और पत्रलेखा के साथ क्रेजी नाइट। हुमा और साकिब अपने पैसे के लिए इनके पीछे भाग रहे हैं।' इस पोस्ट पर राजकुमार राव ने लिखा, 'लव यू मैम।' तो पत्रलेखा ने भी फराह खान से कहा- 'लव यू।'

राजकुमार और पत्रलेखा की मुलाकात एक शॉर्ड फिल्म में साथ काम करने के दौरान हुई थी। फिर 2010 से ये दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे और 2021 में शादी कर ली। दोनों ने चंडीगढ़ में पूरे रीतिरिवाज के साथ शादी की थी। दोनों ने फिल्म 'सिटी लाइट्स' में भी साथ काम कर खूब वाहवाही बटोरी थी।

आपको बता दें कि नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा साथ में बहुत कम ही दिखाई देते हैं। मगर जब नजर आते हैं तो सारी लाइमलाइट बटोर लेते हैं। दोनों ने 13 साल डेट करने के बाद शादी की थी। अब वह खुशी-खुशी अपनी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X