''मैं कभी स्टारडम या बॉक्स ऑफिस के बारे में सोचकर फिल्म नहीं कर सकता''

By Neeti Sudha

हालिया रिलीज फिल्म स्त्री की बेजोड़ सफलता के साथ राजकुमार राव भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुके हैं। पिछली फिल्मों से मिल रही बैक टू बैक सफलता के बाद राजकुमार की गिनती भी सुपरस्टार्स में होने लगी है। लेकिन राजकुमार खुद को स्टारडम और सुपरस्टार के टैग से दूर रखते हैं।

''सलमान खान की फिल्म पक्के तौर पर 500 करोड़ कमाती है, तो उन्हें फीस मिलती है''

स्टारडम और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करते हुए राजकुमार राव ने कहा कि मैं कभी स्टारडम के बारे में नहीं सोचता। मैंने कभी यह सोचकर फिल्म नहीं की है। मुझे फिल्में करना पसंद है इसीलिए करता हूं। मैं ये स्टारडम और बॉक्स ऑफिस का प्रेशर लेकर फिल्में नहीं कर सकता। यह बहुत मुश्किल है। मेरे लिए यह मेरा काम है, जिसमें मैं बेस्ट करना चाहता हूैं।

Rajkummar Rao

स्त्री को मिले रिस्पॉस पर राजकुमार ने कहा, मैं सच कहूं तो कभी बॉक्स ऑफिस को सोचकर फिल्में साइन नहीं करता। मैं बस चाहता हूं कि मेरी फिल्म नुकसान में ना जाए। स्त्री की बात करें तो हममें से किसी ने भी नहीं सोचा था कि फिल्म इतना अच्छा बिजनेस करेगी। यह अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। यह साल की सबसे ज्यादा मुनाफेदार फिल्मों में शामिल है। मुझे इस बात की खुशी है।

कोई शक नहीं कि 2018 राजकुमार राव के लिए काफी खास रहा है। यहां जानें आने वाले महीनों में राजकुमार की आने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X