फन्ने खां: हम हमेशा 5 स्टार वाली फिल्म नहीं दे सकते, खुलकर बोले राजकुमार राव
राजकुमार राव की बात करें तो इस समय उनके करियर का सबसे बेहतरीन समय चल रहा है और अपने अभिनय से वो लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर देते है। हाल ही में वो फिल्म फन्ने खां में नजर आए है जो कि 3 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म को इतने स्टार्स नहीं मिले जितना की उम्मीद की जा रही थी। फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह तो था लेकिन फिल्म उतना कमाल नहीं कर सकी जितने की उम्मीद की जा रही थी।
बता दें कि इस मामले मे राजकुमार राव ने अपनी बात रखते हुए कहा है कि अगर आप हर फिल्म 5 स्टार वाली सोच रहे है तो ऐसा नहीं हो सकता है।

बता दें कि हालिया रिलीज फिल्म में राजकुमार राव के साथ अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय जैसे बड़े कलाकार नजर आए है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा सकी है।
इसका एक कारण ये भी था कि फिल्म दो बड़ी फिल्मों मुल्क और कारवां से टकरा रही थी। जी है मुल्क में ऋषि कपूर और तापसी पन्नू की जोड़ी थी तो वहीं मुल्क में इरफान खान का बेहतरीन अभिनय।
ऐसे में मुकाबला तो टक्कर का था ही..और बॉक्स ऑफिस ने फन्ने खां से ज्यादा बाकी दोनो फिल्मों को पसंद किया। राजकुमार राव का कहना है कि हम अपना काम पूरी ईमानदारी से और लगन से करते है..
इसके बाद अगर लोगों को फिल्म पसंद नहीं आ रही है तो ये हमारे हाथ में नही है। इसीलिए हम हमेशा पांच स्टार वाली फिल्में नहीं बना सकते है..राजकुमार राव काफी बेबाकी से बोलते है।
बता दें कि इसके बाद वो श्रद्धा कपूर के साथ लोगो को डराने के साथ साथ गुदगुदाने भी आ रहे है। जी इस हॉरर कॉमेडी का नाम स्त्री है जो कि रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी ज्यादा पसंद आया है।


Click it and Unblock the Notifications












