2018 के 'बेस्ट एक्टर' हो गए CONFIRM- पहला झलक ही शानदार!
Recommended Video

अपनी अलग तरह की फिल्मों और किरदारों के साथ राजकुमार राव खुद को बेस्ट अभिनेताओं की श्रेणी में शुमार करते जा रहे हैं। 2017 में कई अवार्ड्स अपने नाम करने के बाद.. अब 2018 में राजकुमार सामने आ रहे हैं फिल्म 'ओमेर्टा' के साथ।
1 महीना.. 6500 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन.. सलमान खान कहां टिकेंगे!
फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। हंसल मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओमेर्टा' 20 अप्रैल को रिलीज़ होगी। यह फिल्म पाकिस्तानी मूल के एक ब्रिटिश आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख के जीवन पर आधारित है। जहां लीड रोल निभा रहे हैं राजकुमार राव।

इस फिल्म को कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले हैं और इसे टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया था। फिल्म को MAMI फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था, जहां फिल्म को काफी तारीफ मिली। बता दें, हंसल मेहता और राजकुमार की जोड़ी ने इससे पहले शाहिद, सिटी लाइट्स और अलीगढ़ जैसी शानदार फिल्में दी हैं।
बहरहाल, इस साल भी राजकुमार बैक टू बैक कई फिल्मों में दिखने वाले हैं.. देखें लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications