अजय देवगन की अगली फिल्म- दो शानदार सुपरहिट स्टार हो गए FINAL- 2019 रिलीज

2018 में स्त्री और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद राजकुमार राव और नुसरत बारुचा ने अगली फिल्म साइन की है, जिसका नाम है तुर्रम खान। फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता करने वाले हैं। जबकि प्रोड्यूस कर रहे हैं अजय देवगन, अंकुर गर्ग और लव रंजन। फिल्म उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर की कहानी होगी, जिसमें सामाजिक संदेश भी होगा। फिल्म इसी साल नवंबर में फ्लोर पर आ जाएगी। जबकि 2019 में रिलीज होगी।

टाईगर जिंदा है और रेस 3 के बाद- 'भारत' के साथ सलमान खान की हैट्रिक

यह हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्म होगी। हंसल मेहता ने कहा, मैं इस फिल्म के लिए लव रंजन के साथ जुड़कर खुश हूं। राजकुमार राव के साथ यह मेरे लिए एक नए चैप्टर की तरह है। यह मेरी पहली आउट- एंड- आउट कॉमेडी फिल्म है, लिहाजा, मुझे डेब्यू फिल्म जैसा अनुभव हो रहा है। नुसरत के काम को भी मैं काफी पसंद करता हूं।

Turram Khan

वहीं, राजकुमार राव और नुसरत ने भी फिल्म का हिस्सा बनने पर खुशी जताई है। दोनों स्टार ने इससे पहले फिल्म लव, सेक्स और धोखा में साथ काम किया है। राजकुमार ने कहा, तुर्रम खान एक ऐसी कॉमेडी फिल्म है, जिसे दर्शक अपने साथ घर ले जाएंगे। मैं नुसरत को उस समय से जानता हूं जब हम ऑडिशन और स्क्रीन टेस्ट दिया करते थे। मुझे उम्मीद है यह शानदार अनुभव रहेगा।

बहरहाल, आने वाले महीनों में राजकुमार बैक टू बैक फिल्में देने वाले हैं। यहां देंखे लिस्ट-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X