लगातार सरप्राइज दे रहे ये स्टार..अब एशिया पैसिफिक अवार्ड्स में हुए नॉमिनेट
2017 में अगर किसी एक्टर ने सबसे ज्यादा सरप्राइज किया है तो वो बेशक राजकुमार राव हैं। राजकुमार राव ने इस साल एक के बाद कई फिल्में दी हैं और हर फिल्म के साथ उन्होंने अपना लोहा मनवाया है। हर फिल्म में उन्हें खूब तारीफ मिली और खुद अमिताभ बच्चन भी राजकुमार राव की अच्छी खासी तारीफ कर चुके हैं।
राजकुमार राव के फैन्स के लिए एक और खुशखबरी है कि उन्होंने एशिया पैसिफिक अवार्ड्स 2017 में न्यूटन के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। न्यूटन पहले ही ऑस्कर के लिए नामांकित की जा चुकी है और फिल्म बॉकिस ऑफिस पर भी काफी फायदे में रही है।

राजकुमार राव की इस साल शादी में जरूर आना छठी फिल्म होगी। इस साल उनकी ट्रैप्ड, राबता, बहन होगी तेरी, न्यूटन,बरेली की बर्फी के बाद अब शादी में जरूर आना रिलीज होने को तैयार है। इसके अलावा वो वेब सीरिज बोस:डेड और अलाइव में भी सुभाष चंद्र बोस का किरदार निभाते दिखे।
Recommended Video

फिलहाल राजकुमार राव अपनी अगली फिल्मों की शूटिंग में लगे हुए हैं।दर्शकों को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications