राजकुमार राव की अगली जबरदस्त हॉरर कॉमेडी फाइनल- 'रुह अफ्जा'- 2020 धमाका
दिनेश विजन और राजकुमार राव ने स्त्री जैसे जबरदस्त हॉरर- कॉमेडी फिल्म दी है। जिसके बाद इस ब्लॉकबस्टर जोड़ी ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है। राजकुमार राव और वरूण शर्मा स्टारर इस फिल्म का नाम होगा- रुह अफ्जा। बता दें, यह भी एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो जनवरी 2020 में रिलीज होगी। दिनेश विजन के साथ फिल्म को को-प्रोड्यूस करेंगे मृगदीप सिंह लांबा, जिन्होंने फुकरे रिटर्न्स जैसी सुपरहिट फिल्म दी है।
रुह अफ्जा की कहानी एक सिंगर भूत की है। यह भूत शादी की रात को दूल्हे की सुला देता है.. ताकि दुल्हन को अपने नियंत्रण में कर ले। लिहाजा, इस गांव में जब कभी किसी की शादी होती है.. तो इलाके की सभी औरतें पहली रात को दुल्हा- दुल्हन के साथ ही रहती है.. ताकि भूत दुल्हे को सुलाने ना पाए।

कोई शक नहीं कि राजकुमार राव और दिनेश विजन की यह हॉरर कॉमेडी भी जबरदस्त हिट होने वाली है। फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है। फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की होगी.. जहां भूत नए शादी शुदा जोड़े को अपने काबू में करेंगे। फिलहाल फिल्म की एक्ट्रेस और निर्देशक फाइनल नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











