..................... छलांग में राजकुमार राव Rajkummar Rao movie chhalaang release date final with poster - Hindi Filmibeat

राजकुमार राव और नुसरत भरूचा अभिनीत "छलांग" 12 जून को होगी रिलीज़!

हंसल मेहता द्वारा निर्देशित राजकुमार राव और नुसरत भरूचा अभिनीत "छलांग" अब 12 जून 2020 को रिलीज़ होगी। फिल्म के निर्माताओं ने यह निर्णय परीक्षा और एक अच्छे वितरण को ध्यान में रखते हुए लिया है।

छलांग के निर्माताओं ने नए पोस्टर के साथ नई रिलीज तारीख की घोषणा की है। रिलीज़ तारीख के बारे में नवीनतम समाचार साझा करते हुए निर्माता लिखते हैं, "Ab Lenge #Chhalaang 12th June Ko! Masterji Khilayen Kaise? Bachche Busy Hain Exams Ki Padhayi Mein. Toh Masterji Khilayenge Garmi Ki Chhuttiyon Mein! Exams Ke Liye Best of Luck!"

chhalaang

निर्माता लव रंजन ने बयान जारी करते हुए कहा, "हमें लगता है कि छवांग, लव फिल्म्स की सबसे प्रेरणादायक और खूबसूरत फिल्मों में से एक है और इस तरह की विशेष फिल्म एक बेहतर रिलीज की हकदार है।"

हंसल मेहता द्वारा निर्देशित "छलांग" अजय देवगन, लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित है। फिल्म 12 जून 2020 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। बता दें कि ये फिल्म पहले 13 मार्च को रिलीज होने वाली थी। जिसे अब बदल दिया गया है। खेल और कॅामेडी पर बेस्ड ये फिल्म सरकारी स्कूल के पीटी मास्टर को दिखाएगी।

पीटी मास्टर मोंटू के किरदार में राजकुमार राव हैं। फिल्म की टैग लाइन लंबी छलांग के लिए लंबी नींद जरूरी है। गौरतलब है कि प्यार का पंचनामा और सोनू की टीटू की स्वीटी के डायरेक्टर लव रंजन ने इस फिल्म को असीम अरोड़ा और जीशान कादरी के साथ मिलकर लिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X