राह चलते न्यूयॉर्क की गलियों में ऋषि कपूर से टकराए राजकुमार राव- नीतू कपूर ने पोस्ट की Picture
अभिनेता राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा इस समय न्यूयॉर्क में छुट्टी मना रहें हैं और इस समय उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो सुपरस्टार ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल ऋषि कपूर काफी समय से न्यूयॉर्क में इलाज करना रहे हैं और हाल ही में राजुकमार राव ने भी उनसे मुलाकात की। खबर है कि टहलते हुए राजकुमार राव उनसे अचानक टकरा गए।
इस फोटो को पोस्ट करते हुए नीतू कपूर ने लिखा है कि..'बस चलते-चलते इस बेहतरीन एक्टर से मुलाकात हो गई. पत्रलेखा ने अपने शानदार शब्दों से मेरा दिन बना दिया।

गौरतलब है कि हाल ही में पता चला था कि ऋषि कपूर इलाज करवाकर किसी भी दिन वापस आने वाले हैं। इसके अलावा ये भी खबर थी कि अभिनेका आते ही फिल्मों में बिजी हो जाएंगें क्योंकि उन्होने कई फिल्में अस्पताल में ही साइन कर ली थी।
इसके अलावा राजकुमार राव की बात करें तो वो कई फिल्मों को लेकर चर्चा मे हैं। हाल ही में रिलीज हुई मेंटल है क्या में वो कंगना रनौत के साथ नजर आए थे। फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ की गई थी।


Click it and Unblock the Notifications