राजकुमार राव - कृति सैनन की रोमांटिक कॉमेडी का नाम तय, जानिए डीटेल्स
राजकुमार राव और कृति सैनन जल्दी ही एक कॉमेडी फिल्म में नज़र आने वाले हैं और माना जा रहा था कि इस रोमांटिक कॉमेडी का नाम होगा सेकंड इनिंग्स। लेकिन अब रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का नाम तय हो चुका है और फिल्म का नाम है हम दो हमारे दो। गौरतलब है कि इससे पहले राजकुमार राव और कृति सैनन 2018 में फिल्म बरेली की बर्फी के साथ फैन्स का दिल जीत चुके हैं।
फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं अभिषेक जैन और इसे प्रोड्यूस करेंगे दिनेश विजान। फिल्म में राजकुमार राव और कृति सैनन एक कपल को अडॉप्ट करेंगे और फिर छूटेंगे हंसी के फुव्वारे। यह फिल्म कुछ असली किस्सों से प्रेरित है।

खबर है कि फिल्म में सीनियर कपल की भूमिका में दिखाई देंगे परेश रावल और डिंपल कपाड़िया। फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में आज से शुरू हो रही है जिसके लिए पूरी यूनिट वहां पहुंच चुकी है।
खबरों की मानें तो फिल्म बहुत ही टाईट शेड्यूल पर शूट होगी और इसे दिसंबर से पहले खत्म करने की पूरी कोशिश की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications