राजकुमार राव ने लगाई 'छलांग', नई कॉमेडी फिल्म का ऐलान- इस एक्ट्रेस के साथ करेंगे रोमांस
अभिनेता राजकुमार राव की अगली फिल्म का ऑफिशियल ऐलान हो चुका है। फिल्म में कृति सेनन, डिंपल कपाड़िया, परेश रावल समेत कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। मेडडॉक फिल्म के तहत इस फिल्म का निर्माण होगा। बता दें राज कुमार राव की जल्द ही 'छलांग' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह शिक्षक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फैंस को उनकी इस फिल्म का इंतजार है। फिलहाल राजकुमार राव फिल्म 'छलांग' के प्रमोशन में ही बिजी चल रहे हैं।
अभी राजकुमार राव, कृति सेनन और डिंपल कपाड़िया समेत कई स्टार्स से सजी कॉमेडी फिल्म का ऑफिशियल ऐलान हुआ है। जिसे दिनेश विजान प्रोड्यूस करने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक जैन करेंगे। इतना ही नहीं फिल्ममेकर ने फिल्म की शूटिंग की डेट का भी ऐलान कर दिया है।फिल्म की शूटिंग मार्च 2020 से शुरू हो जाएगी।

इस फिल्म की बाकि तैयारी हो चुकी है। एक बार फिर राजकुमार राव का कॉमेडी अवतार देखने को मिलेगा। इससे पहले हम लोग उनकी 'स्त्री' फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी देख चुके हैं। फिल्म के टाइटल के बारे में कोई जिक्र फिलहाल नहीं किया गया है।
बता दें कृति सेनन हाल में ही 'पानीपत' फिल्म में नजर आईं और उससे पहले उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' में काम किया। कृति सेनन लगातार कई हिट फिल्मों में काम कर चर्चा में आ चुकी हैं।
बात करें राजकुमार राव की फिल्मों की तो वह छलांग फिल्म में नजर आने वाले हैं। जिसका फर्स्ट लुक भी रिलीज हो चुका है। छलांग की रिलीज डेट 12 जून है. ये कहानी उत्तरी भारत के एक सेमी-गवर्नमेंट चैरिटेबल स्कूल के पीटी मास्टर की है।


Click it and Unblock the Notifications











